MP में फिर बड़ा ऐक्शन, एक दर्जन से ज्यादा मजारों पर चला बुलडोजर
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार अल सुबह उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाहर एक दर्जन से ज्यादा मजारों पर रेलवे प्रसासन ओर पुलिस की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। यंहा आधा दर्जन से अधिक जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुची रेलवे के प्रसासनिक अधिकारी आरपीएफ ओर जीआरपी ओर सिटी पुलिस के साथ भारी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। हालांकि किसी प्रकार का कोई विरोध सामने नही आया है। यह कार्यवाही सिंहस्थ 2028 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया विकसित करने के लिए की गई है। हालांकि कार्यवाही शुरू होने के पहले असपास के अतिक्रमण से सामान हटवा लिया गया था जिससे किसी प्रकार की हानि नही हुई है।
उज्जैन के माधव नगर रेलवे स्टेसन पर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर शनिवार सुबह उज्जैन रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की अपनी जमीन पर 15 हजार वर्गफीट पर 12 मज़ार ओर तीन शेड बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 8 के पास रेलवे की जमीन पर बनी 6 से अधिक मजारों और अन्य अवैध निर्माणों को जेसीबी से हटाया गया। रेलवे का इसे खाली कराने उद्देश्य सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और व्यवस्था के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराना है। रेलवे यहां सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया विकसित करेगा। इसी उद्देश्य से शनिवार तड़के कार्रवाई शुरू की गई।कार्रवाई सुबह 5 बजे शुरू हुई। इसके लिए करीब 6 जेसीबी तैनात की गई। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ रेलवे और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं। रेलवे की ओर से इन्हें हटाने के लिए पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन मजारें नहीं हटाई गई थीं। कार्रवाई के दौरान अब तक स्टेशन परिसर से 12 से ज्यादा मजारें हटाई जा चुकी हैं।
रेलवे की जमीन पर था कब्जा
मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे की करीब 15 हजार वर्गफीट पर मजार बना कर कब्जा किया हुआ था। रेलवे की जमीन पर कुल 3 बड़े निर्माण बने हुए थे। इनमें से 2 निर्माण प्लेटफॉर्म नंबर 8 के पास स्टेशन के बाहर थे, जबकि तीसरा निर्माण दूसरी जगह था। इन तीनों जगहों पर बने ढांचों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान RPF के 70 से 80 जवानों के साथ सिविल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यवाही सबसे पहले प्लेटफॉर्म नंबर 8 के बाहर बने निर्माण हटाए गए। इसके बाद मजारों सहित अन्य अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। मौके पर RPF, GRP और सिटी पुलिस के जवानों के साथ रेलवे के अधिकारी भी मौजूद हैं। दरअसल, सिंहस्थ 2028 को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर निर्माण और दूसरे काम किए जा रहे हैं।