यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का आ गया सर्वे, भाजपा-सपा गठबंधन में किसे वोट दे रही जनता
सर्वे में पूछा गया कि 2027 के चुनाव में यूपी में किस गठबंधन या पार्टी को वोट देना पसंद करेंगे? इसके जवाब में 41.9% लोगों ने भाजपा गठबंधन के प्रति भरोसा जताया। सपा गठबंधन को 39.1% लोगों ने वोट देने की बात कही।
यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले Vote Vibe का सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के मुताबिक, राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला होता दिख रहा है। सर्वे में पूछा गया कि 2027 के चुनाव में यूपी में किस गठबंधन या पार्टी को वोट देना पसंद करेंगे? इसके जवाब में 41.9% लोगों ने भाजपा गठबंधन के प्रति भरोसा जताया। सपा गठबंधन को 39.1% लोगों ने वोट देने की बात कही। बसपा को 6.4%, अन्य को 4.9% और कह नहीं सकते वालों की संख्या 7.8% रही।
Vote Vibe के सर्वे में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भाजपा और सपा गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। राज्य के ग्रामीण इलाकों में दोनों ही गठबंधन अपना-अपना मजबूत वोट आधार रखते हैं। सर्वे के मुताबिक, यूपी के शहरी क्षेत्रों में बीजेपी को साफ बढ़त नजर आ रही है। शहरी इलाकों के मतदाताओं ने भाजपा गठबंधन को अपनी पहली पसंद बताया है।
पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मुकाबला
इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। यहां पर सपा और उसके गठबंधन दलों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अवध क्षेत्र में सपा की स्थिति मजबूत बताई गई है। सर्वे में पूर्वांचल और बुदेंलखंड के मतदाताओं की राय भी जानी गई। इसके मुताबिक, इन दोनों ही इलाकों में भाजपा और सपा गठबंधन के बीच अच्छी लड़ाई देखने को मिल सकती है।
OBC मतदाताओं ने क्या कहा
Vote Vibe के सर्वे में OBC मतदाताओं को लेकर कहा गया कि यादव मतदाता सपा के साथ रह सकते हैं, जबकि गैर यादव मतदाताओं की पहली पसंद बीजेपी है। दलित मतदाताओं में जाटव लोगों ने बसपा को वोट देने की बात कही। गैर जाटव दलित बीजेपी के साथ खड़े नजर आते हैं। बीजेपी के साथ सामान्य वर्ग के 66% मतदाता बताए गए हैं