वन आरक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे तीनों आरोपी
जिले में वन विभाग के आरक्षक को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी को गुजरात के अहमदाबाद से पकड़ा गया है, जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।जानकारी के अनुसार दिमनी पुलिस अवैध रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक विनोद कोरी ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को जान-बूझकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी, घटना के बाद से आरोपी फरार थाएडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी विनोद कोरी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि फरारी के दौरान वह कहां-कहां रहा और किन लोगों ने उसकी मदद की। इससे पहले पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक पवन तोमर और एक अन्य आरोपी सोनू चौहान को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि पवन तोमर स्थानीय स्तर पर एक राजनीतिक पद से भी जुड़ा हुआ है।घटना 8 अप्रैल की सुबह की है, जब वन विभाग की टीम अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। उसी दौरान रेत माफिया से जुड़े आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।