मध्य प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव, अगले 3 दिन तूफान-बारिश का रहेगा असर, 34 जिलों में अलर्ट
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। नए एक्टिव सिस्टम के चलते अगले तीन दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर बना रहेगा। मौसम केंद्र, भोपाल ने 9 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया है, जिसमें भोपाल और ग्वालियर समेत 34 जिले शामिल हैं।मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, उज्जैन, सागर, रीवा, सतना, शहडोल सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, उज्जैन, सागर, रीवा, सतना, शहडोल सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा।8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में इस सिस्टम का असर जारी रहेगा। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।