Home
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर

मध्यप्रदेश शासन ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई IAS अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है, जबकि अनेक अधिकारियों को वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। इंदौर नगर निगम से हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाए गए दिलीप यादव को अब मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के सचिव इलैयाराजा टी को पर्यटन विभाग का सचिव नियुक्त करते हुए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड का प्रबंध संचालक और आयुक्त पर्यटन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।यहां देखें लिस्ट




Share This News :