पति तो था नहीं, भाभी के कमरे से आ रही थीं आवाजें, दरवाजा खुलते ही देवर ने जो देखा...
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में रिश्ते टूट रहे हैं। रिश्तों का कत्ल किया जा रहा है। उसके बाद रोज न रोज कोई शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ पकड़ी जा रही है। ताजा मामला यूपी के भदोही जिले से सामने आया है। रोजगार के लिए पति मुंबई चला गया। उसके जाते ही पत्नी ने मायके से प्रेमी को बुला लिया। घरवालों ने प्रेमी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को चली पंचायत के बाद विवाहिता प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही।
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राहुल नामक युवक की शादी चार साल पहले वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली काजल से हुई थी। दंपती का डेढ़ साल का बेटा है। पति राहुल रोजगार के लिए चार दिन पहले ही मुंबई गया था। छोटा भाई कांवड़ लेकर गया था। इसी समय का फायदा उठाकर महिला ने अपने मायके से प्रेमी को बुला लिया। दोनों मंगलवार को दिनभर कमरे में रहे। इसी बीच महिला का देवर वापस लौट आया।
मंगलवार सभी सोए हुई थे, तभी भाभी के कमरे से खटपट की आवाजें आने से देवर की नींद खुल गई। कमरे से लगातार आ रही आवाज के बाद देवर भाभी के कमरे के पास गया और दरवाजा खटखटाया, लेकिन भाभी ने दरवाजा नहीं खोला। देवर ने आवाज दी, लेकिन भाभी ने अनसुना कर दिया। इसके बाद देवर ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। भाभी ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही देवर कमरे में गया तो एक युवक की चप्पल देखा। इसके बाद उसको संदेह हुआ और वह कमरे में इधर-उधर तलाश करने लगा। फिर जब उसने लोहे के बक्से को खोला तो उसमें युवक मिला। वहां मौजूद अन्य लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी को पिटता देख महिला अपने बेटे को पीटने लगी। लोगों ने प्रेमी को छोड़ा और पुलिस को सूचना देकर उसके हवाले कर दिया।
बुधवार को घंटों पंचायत हुई, लेकिन महिला प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी रही। इसकी सूचना महिला के पति को दे दी गई है। उसके मुंबई से आने का इंतजार किया जा रहा है। पति के आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों में लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। फिलहाल युवक को हिरासत में रखा गया है। दोनों बालिग हैं। पति को बुलाया गया है। उसके बाद फैसला लिया जाएगा।