Home > खेल ,खास खबरे,
ट्रैविस हेड या केएल राहुल किसे बनाएं कप्तान, अपनी ड्रीम11 में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। आईपीएल 2024 का 57वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। सनराइजर्स 11 में से छह मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। लखनऊ ने भी अपने 11 मुकाबलों में से छब में जीत हासिल की है। प्वाइंट्स टेबल पर 5वें पायदान पर है। टीम पिछले पांच मैचों में से तीन में जीती है।राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मदद करती है। यह समान उछाल के साथ सपाट और कठोर ट्रैक प्रदान करता है। तेज गेंदबाजों ज्यादा प्रभाव छोड़ नहीं पाएंगे, लेकिन स्पिनरों को पिच से मदद मिल सकती है।