Homeराज्यो से ,खेल ,
हरभजन ने सियासत में उतरने की खबरों को बताया अफवाह

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने à¤¸à¤¿à¤¯à¤¾à¤¸à¤¤ में उतरने की खबरों को अफवाह करार दिया है। मीडिया में उनके कांग्रेस से चुनाव लड़ने की खबरों के बाद हरभजन की ये सफाई आई है। à¤•हा जा रहा था कि हरभजन सिंह पंजाब के जालंधर सीट से कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन हरभजन ने आज ट्वीट कर इसे अफवाह बताया और इसे रोकने को कहा।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की 6 महीने पहले क्रिकेटर हरभजन सिंह से मुलाकात हुई थी उस दौरान भी हरभजन सिंह के कांग्रेस में आने की खबरों को तूल मिला था। दिल्ली में मौजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह से बुधवार को सवाल किया गया कि अगर हरभजन सिंह कांग्रेस में आना चाहें तो? इस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जवाब दिया कि अगर वह आते हैं तो उनका वेलकम है।

बता दें कि अगले साल पंजाब में चुनाव होने हैं जिसे लेकर सियासी गहमागहमी मची हुई है। नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस संग पारी खेलने को बेताब दिख रहे हैं। पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह भी उनके साथ चुनावी दंगल में डटे हुए हैं। अब हरभजन सिंह à¤ªà¤° कयासों ने राजनीति को और गरमा दिया है।

Share This News :