Home > अपना शहर ,slider news,hamare baare me,
डाक्टरों को किसने लगाई फटकार ...

ग्वालियर. कमलनाथ सरकार  के केबिनेट मंत्री लाखन सिंह  शनिवार को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल पहुंचे थे. लाखन सिंह अपनी विधानसभा के गांव नान की सराय में हुए ब्लास्ट के घायलों को देखने के à¤²à¤¿à¤  अस्पताल पहुंचे थे. आईसीयू  में घायलों का हालचाल जानने के बाद लाखन सिंह जब ट्रॉमा सेंटर के वॉर्ड से निकल रहे थे, उसी दौरान यहां मौजूद अटेंडरों ने अपनी समस्याएं बताई,

गंदगी और अव्यवस्था से नाराज़ हुए मंत्री लाखन सिंह
मरीज़ों के परिजनों की शिकायत के बाद मंत्री लाखन सिंह ने वॉर्ड में जाकर देखा तो मरीज जमीन पर लेटे हुए थे, साथ ही अस्पताल में भारी गंदगी पड़ी थी. अटेंडरों ने मंत्री लाखन सिंह से पलंग न मिलने, वार्ड में गंदगी होने और डॉक्टरों द्वारा सही देखभाल न किए जाने की शिकायतें की थी. अटेंडरों की शिकायतें सुनने के बाद मंत्री लाखन सिंह ने ट्रॉमा सेंटर के वार्डों में जाकर जायजा लिया. इस दौरान मंत्रीजी ने देखा की वार्डों में मरीज जमीन पर पड़े हैं, गंदगी का ढेर लगा है.

डाक्टरों को लगाई फटकार
मंत्री लाखन सिंह ने जयारोग्य अस्पताल के डॉक्टर अशोक मिश्रा सहित अन्य स्टॉफ को बुलाकर फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई. लाखन सिंह ने कहा कि जयारोग्य अस्पताल के हालात ठीक नहीं हैं, वो स्वास्थ मंत्री तुलसी सिलावट और सीएम कमलनाथ से इसकी शिकायत करेंगे.

Share This News :