Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,slider news,
कल रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण भी है: जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

नई दिल्लीः à¤•ल यानी सोमवार 7 अगस्त 2017 को रक्षाबंधन का त्योहार है और कल ही चंद्र ग्रहण भी है. हर साल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल के साथ ही चंद्रग्रहण का साया भी है. 12 साल बाद इस पर्व के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है.राखी के त्योहार के दिन ग्रहण लगेगा तो कई लोगों के मन में कई सवाल हैं कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है? रक्षा बंधन पर इस बार ग्रहण का साया है तो यहां जानिए सारी जानकारी जो आप जानेंगे तो शुभ और सही मुहूर्त में राखी बांध सकते हैं.

राखी के दिन
राखी के दिन 11:06 बजे तक भद्रा है और इस वजह से आप दिन के 11:06 बजे तक रक्षाबंधन नहीं मना सकते हैं.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
कल राखी के दिन आप सुबह 11:06 बजे से दोपहर 01:42 बजे तक रक्षाबंधन मना सकते हैं और भाई की कलाई पर राखी बांध सकते हैं. सुबह 11:06 बजे से दोपहर 01:42 बजे तक ही राखी बांध दें, दोपहर 1:42 बजे के बाद सूतक लग जाएगा क्योंकि कल आंशिक चंद्रग्रहण है. हालांकि आप गुरु, देवता और कुलदेवता को शाम के 7 बजे तक राखी बांध सकते हैं. चंद्रग्रहण 07 तारीख की रात 10.52 बजे शुरू होगा और 9 घंटे पहले यानि दोपहर 1.42 बजे सूतक लग जाएगा एवं सुबह 11.04 तक भद्र का असर रहेगा. भद्र काल और सूतक में कोई भी शुभ काम नहीं करते इसलिए इन दोनों के बीच का समय यानि सुबह 11.05 बजे से लेकर 1.42 मिनट तक आप राखी का त्योहार मना सकते हैं.

त्योहार मनाने के लिए शुभ मुहूर्त-
भद्रकाल रहेगा 11.04 बजे तक
सूतक शुरू होगा दोपहर 1.42 पर
राखी बांधने का समय सुबह 11.05 से लेकर दोपहर 1.42 बजे तक
चंद्रग्रहण 07 अगस्त की रात 10.52 पर लगेगा

एक जरा सा धागा दिलों को जोड़ देता है और इस धागे को रक्षासूत्र कहते हैं. जानिए à¤•ौन सी राशिवाले किस रंग का रक्षासूत्र बांधें?

  • मेष राशि वाले लाल रंग का धागा इस्तेमाल करें
  • वृषभ राशि वाले सफेद रंग के सूती धागे का इस्तेमाल करें
  • मिथुन राशि वाले सफेद और हरे रंग का धागा मिलाकर बांधें
  • कर्क राशि वाले सफेद धागा और लाल धागा मिलाकर बांधें
  • सिंह राशि वाले सफेद धागा इस्तेमाल करें
  • कन्या राशि वाले हरे रंग का धागा बांधें
  • तुला राशि वाले सफेद और नीले रंग के धागे को मिलाकर पहनें
  • वृश्चिक राशि वाले लोग लाल और नीले रंग के धागे को मिलाकर बांधें
  • धनु राशि वाले लोग सफेद और पीले रंग का धागा मिलाकर बांधें
  • मकर राशि वाले पीला और नीला धागा मिलाकर बांधें
  • कुंभ राशि वाले लोग नीला या काला रंग का धागा बंधवाएं
  • मीन राशि वाले लोग पीला और लाल रंग का धागा मिलाकर पहनें

जानें चंद्रग्रहण के बारे में-
रक्षाबंधन के दिन लगने वाले चंद्रग्रहण का समय 5 घंटे एक मिनट तक होगा लेकिन कुछ जगहों पर ये समय 1 घंटे 55 मिनट तक रहेगा. भारत के अलावा ये चंद्रग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, साउथ-ईस्ट अमेरिका, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, यूरोप और अंटार्कटिका के ज्यादातर हिस्सों में देखा जाएगा. ग्रहण में चंद्रमा का मात्र एक छोटा अंश ही पृथ्वी की छाया के दायरे में आएगा. यह आंशिक ग्रहण भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा.

ग्रहण का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं पर डरने की कोई जरूरत नहीं है
चंद्र ग्रहण से गर्भवती महिलाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. चंद्र ग्रहण से गर्भ में बच्चे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. गर्भवती औरतें कुश की घास पास रखकर आराम कर सकती हैं. गर्भवती औरतें नाभि में हल्दी लगा सकती हैं

क्या है ग्रहण के प्रभाव से बचने का महाउपाय?
शाम के 07:30 मिनट के बाद सुंदर कांड का पाठ करें और सुंदर कांड के पाठ को रात 12:48 के पहले खत्म कर लें. सुंदर कांड का पाठ घर-गृहस्थी के दोषों को भी खत्म कर सकता है. ऊं हं हनुमते नम: रूद्रात्मकाय हुं फट् की 11 माला जप लें. सात प्रकार के अनाज का दान करें. ग्रहण से डरने की जरूरत नहीं है. क्योंकि बहुत से लोगों के लिए यह शुभ है.

Share This News :