Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
10 हजार की रिश्वत लेते कैशियर गिरफ्तार

मंडला। à¤œà¤¿à¤²à¤¾ अस्पताल के सीएमएचओ कार्यालय के वित्त विकास शाखा में पदस्थ कैशियर मुकुल सिरसाम को लोकायुक्त की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि भूमिका सोसायटी भोपाल की एनजीओ जिले में बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाती है। जिसके लिए इस एनजीओ के नाम पर दो लाख 3 हजार 500 रुपए का भुगतान होना था।

भुगतान की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए मुकुल सिरसाम एनजीओ में कार्यरत संचालिका अनीसा से 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। गुरुवार की सुबह अनीसा इसमें से पहली किश्त के रूप में 10 हजार मुकुल को देने पहुंची थी और जैसे ही उन्होंने यह राशि उसे दी।

लोकायुक्त की टीम ने मुकुल को रंगे हाथों दबोच लिया।

Share This News :