Home > अपना शहर ,
मूर्ति टूटने पर बजरंग दल का हंगामा

ग्वालियर। बोहड़ापुर क्षेत्र में विनय नगर सेक्टर 4 गौरीशंकर हायर सेकेण्ड्री स्कूल के सामने अमृत दरबार महादेव मंदिर में रखी हनुमान जी की मूर्ति को किसी शरारतीतत्व ने तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह मंत्री पप्पू वर्मा बजरंग दल के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पर पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर सी.एस.पी. शैलेन्द्र जादौन, बहोड़ापुर टी.आई. राघवेन्द्र तोमर पुलिस बल के साथ पहुंचे। बजरंग दल के मांग अनुसार पुलिस प्रशासन ने नवीन मूर्ति रखवाई एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ 295 धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया। साथ ही जल्द मंदिर के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था के इन्तजाम करने का आश्वासन दिया।
विहिप के प्रांत सहमंत्री पप्पू वर्मा ने चेतावनी दी कि मंदिर में रखी मूर्ति टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन पुलिस ने एक भी व्यक्ति को नहीं पकड़ा, जिससे ऐसे लोगों के हौसले बुलंद है। प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं कि गई तो बजरंग दल सड़कों पर उतरकर आंदोलन एवं बाजार बंद जैसे आंदोलन करेगा। प्रदर्शन करने वालों में मनोज रजक, पप्पू राठौर, कृष्ण कुमार रावत, सौरभ शर्मा, रंजित रजक, राजू गोस्वामी, रवि भिलवार, विष्णु खटीक, सोनू तिवारी, लाला श्रीवास्तव, दीपक मांझी, सचिन राजपूत, रवि जैन, सागर कुशवाह, विनोद कुशवाह, आकाश खटीक, शेलू बाथम, ब्रिजेश शर्मा, मोनू यादव, सूरज रजक, धीरज अग्रवाल, विक्की जैन, अंशुल गोयल, मंदिर के पुजारी राजेन्द्र वाजपेयी उपस्थित थे।

Share This News :