Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री सहकारी साख आन्दोलन को बचाये: भगवान सिंह

ग्वालियर। म.प्र. कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रातांध्यक्ष पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर तुरन्त अंकुुश लगाकर उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने तथा किसानों को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाकर सहकारी साख आन्दोलन को बचाने की मांग मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से की हैं।
यादव ने बताया कि म.प्र. में 1 करोड़ 10 लाख कृषक परिवार में से 75 लाख किसान ही सहकारी समिति तथा बैंकों के सदस्य है इनमें से 56 लाख कृषकों को ही किसान क्रेडिट कार्ड दिये गये है इसमें से भी 20 लाख किसानों  à¤•ो ही सहकारी बैंकों से ऋण दिया  à¤œà¤¾ रहा है। इस प्रकार शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ केवल प्रदेश के 20 लाख किसानों को ही मिल रहा है जो कि कुल कृषकों का 1/5 भाग से भी कम है शेष 90 लाख किसान योजनाओं का लाभ पाने से वंचित है। शासन द्वारा खाद बीज के अग्रिम भंडारण पर दिया जा रहा अनुदान भी केवल 12 लाख कृषकों को दिया जा रहा है।  
शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अपेक्स बैंक एवं जिला बैंकों में कुप्रबंधन के चलते शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ पात्र किसानों को नहीं मिल पा रहा है प्रदेष की 38 जिला बैंकों में से 12 बैंके कमजोर श्रेणी  à¤•ी होकर लगातार हानि में होकर करोड़ों  à¤•ी हानि में होने से नाबार्ड के ऋण लेने हेतु पात्र ही नहीं है तथा 13 जिला बैंकों में विगत 3 वर्ष से अधिक समय से निर्वाचन नहीं कराये जाने के कारण शासकीय अधिकारी/प्रषासक नियुक्त है जबकि 97 संविधान संषोधन अनुसार सहकारी सोसायटी अधिनियम में प्रावधान अनुसार 6 माह के लिये ही प्रषासक  à¤ªà¤¦à¤¾à¤·à¥€à¤¨ रह सकता है जो पूर्णतः अवैधानिक है।
प्याज खरीदी में विपणन संघ एवं अपेक्स बैंक के भ्रष्टाचार के प्रमाण शासन को मिल चुके हैं इसमें सीहौर एवं धार में अधिकतम उत्पादन से डेढ गुना प्याज खरीदी गई हैं इसी कारण मंदसौर में किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण आन्दोलन ने उग्र रूप लिया जिससे पुलिस की गोली से 6 कृषकों की मौत हुई और किसानों को प्रदेष में आन्दोलन के लिये मजबूर होना पडा, लगभग 20 लाख किसानों को ऋण वितरण हो रहा हैं तो मुख्यमंत्री ऋण राहत योजना का खाद बीज ऋण पर 10 प्रतिषत अनुदान कम से कम इन 20 लाख किसानों को मिलना चाहिए जो मात्र 12 लाख किसानों को ही मिल रहा हैं पूर्व में केन्द्र शासन के सहयोग से अपेक्स बैंक को प्रतिवर्ष 100 करोड रूपये लाभ के वजाय घट कर करीब 50 करोड रूपये रह गया हैं तथा  à¤¸à¤¹à¤•ारी बैंकों के ऋण वितरण सामान्यतः प्रतिवर्ष 20 प्रतिषत से 35 प्रतिषत तक बढ रहा था जो विगत 3 वर्षो से प्रतिवर्ष घट रहा हैं।
मुख्यमंत्री से मांग की गई हैं कि प्रदेश के समस्त कृषकों को बिना ब्याज ऋण तथा उर्वरक एवं वस्तुु ऋण पर अनुदान देना सुनिश्चित कराया जाये और सभी कृषको को किसान क्रेेडिट कार्ड देकर उन्हें स्वीकृत सीमा तक पूरा ऋण दिया जाये जो लगभग 62 हजार करोड हैं।

Share This News :