Home > अपना शहर ,खास खबरे,
बैंकर्स रोजगारमूलक योजनाओं में तत्परता से करें कार्य – कलेक्टर

ग्वालियर । कलेक्टर राहुल जैन ने कहा है कि बैंकर्स शासन की रोजगारमूलक योजनाओं में प्रकरणों का निराकरण तत्परता के साथ करें। जो प्रकरण उनके द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं, उनमें 31 अगस्त तक वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह निर्देश बैंकर्स की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक मे दिए। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  à¤¨à¥€à¤°à¤œ कुमार सिंह सहित लीड बैंक मैनेजर  à¤¦à¥€à¤ªà¤• जैन नाबार्ड और रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 
कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न रोजगारमूलक योजनाओं के लक्ष्य विभागों द्वारा बैंकों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। बैंकर्स प्रकरणों की जाँच कर स्वीकृति आदेश जारी करें। उन्होंने कहा कि जिन बैंकों द्वारा प्रकरण स्वीकृत कर लिए गए हैं, उनका वितरण भी सुनिश्चित किया जाए। अग्रणी बैंक प्रबंधक  à¤¦à¥€à¤ªà¤• जैन ने बताया कि ग्वालियर जिले में मुख्यमंत्री द्वारा संचालित प्रमुख 5 योजनाओं से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 101 प्रकरण स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 70 का वितरण किया जा चुका है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 108 प्रकरणों में से 92 प्रकरणों का, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के 98 स्वीकृत प्रकरणों में से 92 प्रकरण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के 31 स्वीकृत प्रकरणों में से 18 प्रकरणों में तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 95 प्रकरणों में बैंकों द्वारा वितरण किया जा चुका है। 

Share This News :