Home > अपना शहर ,खास खबरे,
दंदरौआ धाम दीनदयाल नगर पर श्रीमद भागवत कथा शुरू

ग्वालियर। आचार्य पंडित ब्रजकिशोर शुक्ल ने कहा है कि देश में तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश में सामाजिक समरसता पर लोगों को विशेष ध्यान देना चाहिये। आचार्य ब्रजकिशोर शुक्ल आज से दीनदयाल नगर के दंदरौआ धाम पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। 
दीनदयाल नगर स्थित दंदरौआ धाम पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा शुरूआत से पूर्व आज दंदरौआ धाम से एक शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकली, जिसका रास्ते में पुष्प वर्षा कर आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया। श्रीमद भागवत का शुभारंभ दंदरौआ धाम पर पुजारी रामवरन महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर आचार्य पंडित ब्रजकिशोर शुक्ल ने ज्ञान वैराग्य, नारद भक्ति धुंध कारी की कथाओं का सुंदर प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र पाल सिंह भदौरिया, मानसिंह भदौरिया, संजय पाराशर,धर्मेन्द्र शर्मा सुरेन्द्र सिंह भदौरिया फौजी आदि उपस्थित थे। 

Share This News :