Home > अपना शहर ,
निगम मुख्यालय में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति के लिए लगाई 3 मशीनें

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर में कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन द्वारा ली जा रही है, जिससे कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित हों। कर्मचारियांे की सुविधा के लिए अतिरक्त मशीनें लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही महिलाओं की सुविधा के लिए 2 मशीनें केवल महिला कर्मचारियों के लिए लगाई जा रहीं हैं।
नगर निगम के मुख्यालय में बायोमैट्रिक मशीन से कर्मचारियों की उपस्थिति लगना प्रारंभ की गई है, इसका निरीक्षण निगमायुक्त वनोद शर्मा ने किया। कर्मचारियों की बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति के लिए निगम मुख्यालय के प्रथम तल पर तीन मशीनें लगाई गई हैं, जिससे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कर्मचारियों को इंतजार करना पड रहा था। इसी को देखते हुए आज निगमायुक्त विनोद शर्मा ने कम्प्यूटराइजेशन प्रभारी को निर्देश दिए कि कर्मचारियों को उपस्थिति दर्ज कराने में परेशानी न हो तथा इंतजार न करने पडे इसके लिए दो और बायोमैट्रिक मशीनें अलग से महिला कर्मचारियों के लिए लगाई जाएं। इसी निर्देश के परिपालन में कम्प्यूटराईजेशन प्रभारी द्वारा निगम मुख्यालय के प्रथम तल पर मुख्य द्वार के पास 2 नई बायोमैट्रिक मशीन लगाने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है जो कि  4 अगस्त तक चालू करा दी जाएगी।

Share This News :