Home > अपना शहर ,खास खबरे,
यातायात नगर व्यवस्थित करने माया सिंह ने अधिकारियों के साथ की बैठक

ग्वालियर । ग्वालियर के यातायात नगर को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कलेक्टर राहुल जैन की उपस्थिति में नगर निगमए ग्वालियर विकास प्राधिकरण और यातायात नगर की यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में यातायात नगर के विकास के लिये कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। 
गुरूवार को नगर निगम के बाल भवन में आयोजित बैठक में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चौधरीए कलेक्टर राहुल जैनए नगर निगम आयुक्त विनोद शर्माए मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकास प्राधिकरण सुरेश शर्माए ट्रांसपोर्ट यूनियन के सर्वश्री एम एल अरोराए पलविंदर सिंहए अशोक सिंह उपस्थित थे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि यातायात नगर में सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण हेतु शासन से धनराशि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा। विकास प्राधिकरण अपने स्तर से यातायात नगर में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने का कार्य एक माह में पूर्ण करे। उन्होंने यह भी कहा कि यातायात नगर से लीज रेंट के रूप में 7 करोड़ रूपए की राशि जमा कराने के लिये विकास प्राधिकरण यातयात नगर में ही कैम्प का आयोजन करे। 
नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कलेक्टर राहुल जैन से कहा कि यातायात नगर के विभिन्न मार्गों पर पुरानी गाड़ियों के साथ अनुपयोगी सामग्री पड़ी हुई हैए उसको हटाने के लिये विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करें। इसके लिये अपर आयुक्त नगर निगमए विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिलकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही यातायात नगर में बिना अनुमति के लगी गुमटियों को हटाने की कार्रवाई भी की जाए। श्रीमती माया सिंह ने यातायात नगर में लोगों के लिये पेयजल की उपलब्धताए स्ट्रीट लाईट तथा सार्वजनिक शौचालय को व्यवस्थित कराने का कार्य विकास प्राधिकरण एक माह में पूर्ण करे। 
विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चौधरी ने बैठक में कहा कि विकास प्राधिकरण की ओर से यातायात नगर में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने का कार्य एक माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। सामुदायिक शौचालयों को व्यवस्थित करने के पश्चात यूनियन के पदाधिकारी उसे संधारित रखने की जिम्मेदारी उठायें। उन्होंने बैठक में आश्वस्त किया कि यातायात नगर से लीज रेंट के रूप में 7 करोड़ रूपए की जो राशि बकाया हैए उसके लिये प्राधिकरण द्वारा कैम्प लगाया जायेगा। उक्त राशि प्राप्त होने पर उसे अलग एकाउण्ट में रखकर यातायातनगर की व्यवस्थाओं पर ही खर्च किया जायेगा। 
कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि यातायात नगर में विकास प्राधिकरण के    7 करोड़ रूपए बकाया है। जिसके नोटिस भी प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए हैं। यातयात नगर के दुकानदार उक्त राशि जमा करें ताकि यातायात नगर में विकास के कार्य किए जा सकें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से भी यातायात नगर विकास के लिये धनराशि की उपलब्धता आवश्यक है। राहुल जैन ने सभी ट्रांसपोर्टरों से यह भी आग्रह किया कि यातायात नगर के विकास हेतु जन सहयोग के रूप में धनराशि उपलब्ध करायें। जन सहयोग के रूप में जितनी धनराशि उपलब्ध कराई जायेगीए उतनी ही राशि जन भागीदारी के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराकर विकास के कार्य कराये जायेंगे। 
नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने कहा कि यातायात नगर के विकास के लिये विकास प्राधिकरण द्वारा कार्य कराए जायेंगे। नगर के समग्र विकास हेतु लगभग 40 करोड़ रूपए की राशि की आवश्यकता होगी। इतनी बड़ी धनराशि उपलब्ध होए इसके लिये शासन स्तर से सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि यातायात नगर की व्यवस्थाओं में नगर निगम की ओर से हर संभव सहयोग किया जायेगा। 
विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश शर्मा ने बैठक में बताया कि यातयात नगर की मुख्य सड़कों को सीमेंट कंक्रीट का बनाने हेतु लगभग 10 करोड़ रूपए की राशि व्यय होगी। इसके साथ ही सम्पूर्ण यातायात नगर की सड़कों के निर्माण पर लगभग 40 करोड़ रूपए की धनराशि व्यय होगी। उन्होंने कहा कि यातायात नगर के लोगों को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु प्राधिकरण शीघ्र कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही अतिक्रमण एवं अवैध गुमटी हटाने की कार्रवाई भी निगम के सहयोग से की जायेगी। 

Share This News :