Home > अपना शहर ,खास खबरे,
मेले में वर्ष भर चले फूड जोन, लगे रहें झूले, इसके प्रयास करें : संभाग आयुक्त

ग्वालियर । ग्वालियर व्यापार मेले में वर्ष भर फूड जोन का संचालन हो। इसके साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिये झूला सेक्टर भी स्थापित रहेगा। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण तथा राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय की भूमि के परस्पर विनिमय का निर्णय बुधवार को सम्पन्न ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संचालक मण्डल की 36वीं बैठक में लिया गया। 
संभागीय आयुक्त एवं मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एस एन रूपला की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में मेले के विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार, नगर निगम आयुक्त  à¤µà¤¿à¤¨à¥‹à¤¦ शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, मेला सचिव  à¤¶à¥ˆà¤²à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° मिश्रा, कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. जे एस रघुवंशी, संचालक डॉ. बी एस बघेल, अधीक्षक डॉ. डी एल कोरी, एसडीएम विजय राज सहित विधायक प्रतिनिधि राकेश गुप्ता और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 
बैठक में ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण तथा राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के परस्पर विनिमय का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जमीन का शीघ्र सीमांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मेला रोड़ पर दो पैडेस्टल पुल निगम द्वारा बनाए जाने हेतु स्थान चयन करने हेतु भी मेला प्राधिकरण के सचिव, पुलिस अधिकारी और राजस्व अधिकारी का दल गठित किया गया है। उक्त दल स्थान का चयन कर नगर निगम को अवगत करायेगा। नगर निगम द्वारा पैडेस्टल पुल का निर्माण किया जायेगा। 
संभागीय आयुक्त एस एन रूपला ने बैठक में कहा कि ग्वालियर व्यापार मेले में वर्षभर फूड जोन स्थापित हो, झूला सेक्टर लगा रहे, इसके प्रयास किए जाएँ। उन्होंने मेला सचिव को निर्देशित किया कि इसके लिये ऑफर आमंत्रित किए जाएँ। रूपला ने मेले में वर्ष भर में लगने वाले तीनों मेलों की व्यापक तैयारी और प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।

Share This News :