Home > अपना शहर ,खास खबरे,
स्व. ठाकरे का जन्मदिवस मतदान केंद्र तक मनाया जाएगा: बरूआ

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक आज प्रातः गोला का मंदिर स्थित श्याम वाटिका में मंच पर कन्यापूजन कर प्रारंभ हुई। पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर शुरू हुई।
भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में मंचासीन भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, मप्र शासन की मंत्री मायासिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, वेदप्रकाश शर्मा, बालेंदु शुक्ला, सभापति राकेश माहौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी, जयसिंह कुशवाह, जयप्रकाश राजौरिया, महामंत्री कमल माखीजानी, भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे थे। भाजपा की जिला कार्यसमिति में स्वागत भाषण एवं कार्यसमिति की रूपरेखा विस्तृत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि आज की इस बैठक में तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाए जाएंगे जो कि विभिन्न भाजपा नेताओं द्वारा मंच पर रखे जाएंगे।
शर्मा ने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में विशल स्वरूप स्थापित हो चुका है। इस नाते भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी भी बढ गई है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व को समझें एवं अपनी जिम्मेदारी को मानते हुए निष्ठापूर्वक संगठन को मतदान स्तर तक जोडने का काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बंधु रेडियो पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुनें एवं आमजनता को भी इस कार्यक्रम को सुनने के लिए आग्रह करें। कार्यसमिति की बैठक को मप्र की मंत्री मायासिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इस समय हमें अपने पितृपुरूष ठाकरे को भी याद करना चाहिए। उन्होंने अथक परिश्रम कर भाजपा को स्थापित करने में अपना योगदान दिया है।
संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ ने बताया कि संगठन के विस्तार एवं कार्यक्रमों के संचालन की दृष्टि से हर तीन माह में जिला कार्यसमिति की बैठक होती है। इस बैठक में हम प्रस्तावों पर भी चर्चा करते हैं। बरूआ ने कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए बताया कि संगठन का कार्यकर्ता परिश्रम और ईमानदारी से कार्य करें एवं कार्यकर्ता के अंदर अपनी नेतृत्व के प्रति आगाद श्रद्धा होनी चाहिए तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। बरूआ ने कहा कि 15 अगस्त के दिन देष को आजादी मिली थी पर किन्हीं कारणों से वो आजादी पूर्ण न होते हुए आधी अधूरी रह गई।
भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में तीन राजनैतिक प्रस्ताव आए, पहला राजनैतिक प्रस्ताव भाजयुमो का था जिसका वाचन भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा किया गया एवं उसका समर्थन भाजपा उपाध्यक्ष श्री राकेष गुप्ता द्वारा किया गया। इस प्रस्ताव में मप्र सरकार द्वारा 75 प्रतिषत अंक लाने वाले छात्रों को प्रदेष सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को जिक्र किया एवं लाडली लक्ष्मी योजना, जननी प्रसव योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्षन योजना आदि का भी जिक्र किया गया। दूसरे प्रस्ताव में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति पद पर सुषोभित किए जाने पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार किया गया।
इस प्रस्ताव का वाचन अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनीष राजौरिया द्वारा किया गया एवं इस प्रस्ताव का समर्थन नगर निगम ग्वालियर के सभापति राकेश माहौर के द्वारा किया गया। तीसरे प्रस्ताव के रूप में अनुसूचित जाति वर्ग के विधायक का जातिगत अपमान किए जाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। ये प्रस्ताव जिला महांत्री महेष उमरैया द्वारा लाया गया, इसका समर्थन भाजपा पार्षदजाटव ने किया। इस प्रस्ताव में उमरैया ने बताया कि गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दलित विरोधी कार्य किया गया उसके लिए कडे शब्दों में निंदा की।
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन ने भाजयुमो के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि नवमतदाता सम्मेलन मंडल स्तर पर किया जाएगा जिसमें जो नए मतदाता सूची में जुडेंगे उनका मंडल स्तर पर स्वागत किया जाएगा। खेलेगा मध्यप्रदेश, खेलेगा भारत कार्यक्रम अभी जारी है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनती शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा सीमा पर तैनात सैनिकों के ग्वालियर स्थित निवास पर जाकर उनके परिजनों को राखी बांधने का कार्यक्रम है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शरद गौतम ने एवं आभार जिला महामंत्री महेश उमरैया ने व्यक्त किया।

Share This News :