Home > अपना शहर ,खास खबरे,
जनसंवाद यात्रा में एकत्र राशि से सिविल हॉंस्पीटल को सामाग्री भेंट की जायेगी: प्रद्युम्न

ग्वालियर। पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा जनकल्याण संघर्ष समिति व सिंधिया विचार मंच द्वारा जन संवाद यात्रा के माध्यम से 2 अगस्त को सुबह 10.30 बजे à¤¸à¥‡ à¤•्षेत्रवासियों से 1 रुपया, 1 मुठ्ठी अनाज (स्वेच्छानुसार) से एकत्र धनराशि à¤¸à¥‡ आपरेशन थियेटर के लिए आधुनिक ओ.टी. टेबल मंगाई जा रही है उसका क्रय आर्डर हजीरा अस्पताल के प्रभारी अधिकारी को सौंपेंगे, ताकि ऑपरेश्न थियेटर शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके। वहीं सिविल हॉस्पीटल हजीरे को पांच बेड, गद्दे, चादर व तकियें अज्ञात गुप्ता द्वारा दिये गये हैं।
प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा अपने विधायकी कार्यकाल के समय भारत सरकार की एन.आर.एच.एम. योजना के तहत लगभग 2.50 करोड़ की लागत से भवन निर्माण का कार्य कराया गया था। अस्पताल में ओ.टी.  à¤ªà¥à¤°à¤¾à¤°à¤‚भ करवाने के लिए लगातार 35 दिवस का धरना दिया गया था स्थानीय प्रशासन अस्पताल प्रभारी द्वारा लिखित में यह आश्वासन दिया था कि 8 या 10 दिवस में ओ.टी. प्रारंभ कर दी जायेगी इस विषय में पूर्व विधायक द्वारा अनेकों खत लिखे गये किन्तु सिविल अस्पताल में ओ.टी. आज तक प्रारंभ नही हुआ है। पत्र लिख यह भी अनुरोध किया गया कि ओ.टी. में किस प्रकार के चिकित्सा उपकरणों की आवश्यकता है उसकी सूची दी जाये, ताकि जन सहयोग से एकत्र की गयी राषि से सामान क्रय किया जा सकें। किंतु शासन से कोई पत्र न मिलने के बाद तोमर द्वारा सामान भेंट करने का कार्यक्रम बनाया गया है। 

Share This News :