Home > अपना शहर ,खास खबरे,
निंदा प्रस्ताव के विरोध में ज्ञापन सौंपा

ग्वालियर। अनुसूचित जाति/जन जाति महिला कार्यपरिषद सदस्यों के विरूद्ध निंदा प्रस्ताव के विरोध में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जीवाजी विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद वैठक गत रोज आयोजित की गयी जिसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिला सदस्यों के विरूद्ध जीवाजी विश्वविद्यालय कार्यपरिषद द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण व विश्वविद्यालय के इतिहास में काले दिन के रूप में जाना जायेगा। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दोनो कार्यपरिषद सदस्य डॉ. श्रीमती कविता रायकवार एवं श्रीमती सुनीता वराहादिया के खिलाफ लाये गये निंदा प्रस्ताव से सम्पूर्ण दलित समाज को आघात पहंुचा हैं। राज्यपाल द्वारा मनोनीत कार्यपरिषद सदस्यों की अवहेलना व उनको अपमानित किये जाने के विरूद्ध धारा 52 की कार्यवाही करने हेतु राज्यपाल के नाम जिलाधीश राहुल जैन को गायत्री मण्डेलिया पूर्व कार्यपरिषद सदस्य जीवाजी विश्वविद्यालय के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा।
भारतीय दलित वर्ग संघ ने जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव व विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की मांग की है। कार्यवाही न होने की स्थिति में आरक्षित वर्ग के सभी प्रकरणों के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुधीर मण्डेलिया, गोपीलाल भारतीय, अजाक्स जिलाध्यक्ष मुकेश मौर्य, जिलाध्यक्ष बृजेश धानुक, कमलेश इन्दोरिया, दिनेश मौर्य, पुरूषौत्तम बनोरिया, हेमेन्द्र सिंह, के.वी. दोहरे, रायसिंह परिहार, कमलेश रोजिया, संजय यादव, मनोज वर्मा, असलम शेर खान, डॉ. धीरज गर्ग, गौतम विमल, सतीष तित्तल, डॉ. अशोक मेहरा आदि उपस्थित थे।

Share This News :