Home > अपना शहर ,खास खबरे,
ट्रेड इंडिया रिसर्च ने रिक्रूट किए आईटीएम के 72 स्टूडेंट्स

ग्वालियर। आईटीएम यूनिवर्सिटी के 72 स्टूडेंट्स को हाल ही में फाइनेंषियली एडवाइजर, इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी कंपनी ट्रेड इंडिया रिसर्च ने अपनी कंपनी के लिए रिक्रूट किया। बिजनेस डवलपमेंट एग्ज्यूकेटिव के पद पर उन्होंने प्रति स्टूडेंट्स 3.2 लाख का पैकेज ऑफर किया है। 
प्लेसमेंट के लिए आए कंपनी के प्रोसेस मैनेजर विनीत रघुवंषी व सीनियर मैनेजर दीप्ति बैरागी के मुताबिक यहां सारे स्टूडेंट्स भविष्य के प्रति काफी गंभीर दिखे। हमें इनका कांफिडेंस, खुद को बेहतर तरीके से प्रजेंट करने वाली पर्सनालिटी, पॉजीटिव एटीट्यूड ने बहुत प्रभावित किया। यहां से बिजनेस डवलपमेंट एग्जीक्यूटिव की पर हमने 72 स्टूडेंट्स को रिक्रूट कर लिया है। यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट ऑफिसर अर्पित सिंह चौहान ने बताया कि जिन 72 स्टूडेंट्स को ट्रेड इंडिया रिसर्च ने रिक्रूट किया है, उनका सैलरी पैकेज 3.2 लाख (सीटीसी) सालाना है।

Share This News :