Home > अपना शहर ,खास खबरे,
नगरीय निकायों के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों व श्रमिकों को मिलेगा स्थायीकर्मी योजना का लाभ

ग्वालियर । नगरीय निकायों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों व श्रमिकों को स्थायी नगरीय निकायों में स्वच्छता कार्य में सलंग्न दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित किए जाने की योजना का लाभ मिलेगा। 
नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने बताया कि नगरीय निकायों में दैनिक वेतन भोगी और श्रमिकों को विनियमित करने के लिए योजना बनाई गई है। माया सिंह ने बताया कि इसके लिए नगरीय निकायों में अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जायेगी, जो नियमितीकरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देगी। सम्पूर्ण प्रक्रिया को 30 सितंबर तक किए जाने के निर्देश दिए गए है। नगरीय विकास मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है। 
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ तथा मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नगरीय निकायों में स्वच्छता कार्य में संलग्न कर्मचारियों व दैनिक वेतन भोगियों, श्रमिकों के नियमितिकरण की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था।

Share This News :