Home > अपना शहर ,खास खबरे,
उच्च शिक्षा मंत्री के प्रस्ताव पर केबीनेट ने लगाई मुहर

ग्वालियर । शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय अब कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के नाम से जाना जायेगा। मंगलवार को मंत्री परिषद ने भगवत सहाय महाविद्यालय में विज्ञान व कम्प्यूटर साइंस संकाय शुरू करने पर मुहर लगा दी।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने मंत्री परिषद में प्रदेश में 12 नवीन महाविद्यालय खोलने व प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों के अलावा भगवत सहाय कॉलेज, ग्वालियर में विज्ञान एवं कम्प्यूटर साइंस संकाय प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा। जिसे केबीनेट ने पारित कर दिया। साथ ही प्राध्यापकों के 6 नये पद सृजन करने की भी मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी है। शासकीय भगवत सहाय कला महाविद्यालय अब कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय के नाम से जाना जायेगा। इस फैसले से लगभग 3 लाख की घनी आबादी में रहने वाले विद्यार्थियों को दूरस्थ महाविद्यालय जाने की वजाय अपने क्षेत्र में साइंस एवं कम्प्यूटर साइंस की शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। केबीनेट बैठक में फैसला होने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री पवैया को शहर के तमाम छात्र संगठनों व विद्यार्थियों ने टेलीफोन पर बधाई दी व आभार व्यक्त किया।

Share This News :