Home > अपना शहर ,खास खबरे,
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018, स्वच्छता को और प्रतिस्पर्घात्मक बनायेंगे

प्रधानमंत्री  à¤¨à¤°à¥‡à¤‚द्र मोदी  à¤¦à¥à¤µà¤¾à¤°à¤¾ निर्धारित स्वच्छता के लक्ष्यों को प्राप्त करना हमारी प्राथमिकता है।
स्वच्छता सरकारों के साथ साथ समाज एवं संस्कार का भी विषय है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में नागरिकों की सहभागिता और स्वच्छता की निरंतरता पर बल दिया है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 देश के प्रत्येक शहर में निवासरत आम जन को कवर करेगा।
आज 2 राज्यों के शहरी क्षेत्र खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं, 1187 शहरों ने खुद को ओडीएफ  घोषित किया है.
949 शहरों हेतु थर्ड पार्टी ओडीएफ  प्रमाणन की प्रक्रिया जारी है।
2 अक्टूबर 2017 तक 9 राज्यों के शहरी क्षेत्र ओडीएफ  हो जाएंगे और 2017 के अंत तक 10 पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्य भी ओडीएफ  हो जाएंगे।
देश के कुल 21 राज्यों के शहरी क्षेत्र 2 अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ  बनने के लिए तैयार हैं।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, मार्च 2016 में 1-5 लाख मेट्रिक टन था जो 1 वर्ष में बढ़कर 13 लाख मेट्रिक टन हो गया है.
कई क्षेत्रों में 145 कम्पोस्ट संयंत्र क्रियाशील हैं और 150 संयंत्र निर्माणाधीन हैं।
आज प्रत्येक मंत्रालय अनिवार्यतः स्वच्छ प्रयास में भागीदारी कर रहा है।
कुल 77 मंत्रालयों द्वारा अपनी कार्ययोजना हेतु 5 हज़ार 200 करोड़ की राशि आबंटित की जा चुकी है।
54 मंत्रालयों में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।
आज स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन का स्वरुप मिला है।
में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के लिए समस्त शहरों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।
मुझे उम्मीद है कि सभी शहर इस टूलकिट का लाभ लेते हुए अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करेंगे।

Share This News :