Home > अपना शहर ,खास खबरे,
जेसी आर्ट टेंलेंट सर्च एक्जाम 2017 आयोजित

ग्वालियर। जेसीआई मेट्रो ने आज जेसी आर्ट नेशनल लेबल टेलेन्ट सर्च एक्जाम 2017 का आयोजन लिटिल एंजल्स स्कूल शिवपुरी लिंक रोड एवं एस एन कान्वेंट स्कूल सिकंदर कंपू ग्वालियर में किया। इस टेलेंट सर्च में बडी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 
जेसीआई मेट्रो के अध्यक्ष रवि प्रताप अग्रवाल ने बताया कि नेशनल लेबल  à¤Ÿà¥‡à¤‚लेंट सर्च का आयोजन पूरे देश में जेसीआई की ओर से एक साथ किया गया। इसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों को नेशनल जोन लेबल पर पुरस्कृत किया जाएगा और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिये जाएंगे। 
इस अवसर पर शुरूआत में लिटिल एंजल स्कूल की प्राचार्या शवाना रिहान , एसएन कान्वेंट के संचालक पवन गोले ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। इस टेंलेंट सर्च एक्जाम में फाउंडर वाइस प्रेसीडेंट अनुपम तिवारी, विश्वकांत शर्मा, मुकेश त्रिवेदी, प्रदीप शर्मा, सुधीर तिवारी, अजय शर्मा, मेट्रो ग्वालियर अध्यक्ष रवि प्रताप अग्रवाल, हरीकिशन उपाध्याय, राजेन्द्र शर्मा, सुदर्शन शर्मा, राकेश गर्ग, दीपक गोयल, देवेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। 

Share This News :