Home > अपना शहर ,खास खबरे,
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. सोलंकी दो दिवसीय प्रवास पर आयेंगे

ग्वालियर । हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी दो दिवसीय प्रवास पर एक अगस्त को ग्वालियर आयेंगे। प्रो. सोलंकी एक अगस्त को दोपहर 2.30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 3.30 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पधारेंगे। राज्यपाल व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पहुँचकर विश्राम करेंगे। इसके उपरांत 2 अगस्त को प्रात: 8.30 बजे रॉयल एन्क्लेव के समीप ओहदपुर में राजीव गाँधी आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत प्रात: 10 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पहुँचकर वापस चंडीगढ़ के लिये रवाना होंगे।

Share This News :