Home > अपना शहर ,खास खबरे,
भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक 2 अगस्त को : देवेश शर्मा

ग्वालियर। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक भाजपा के संभागीय कार्यालय 38 रेसकोर्स रोड पर संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक आगामी 2 अगस्त को प्रातः 10ः30 बजे गोले के मंदिर स्थित श्याम वाटिका में होगी। 
आज की बैठक में युवा मोर्चा द्वारा 1 अगस्त से शुरू हो रहे कार्यक्रम खेलेगा मध्यप्रदेश, खेलेगा भारत के आयोजन को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों को युवा मोर्चा के खेल कार्यक्रमों मंे पार्टी की भूमिका भी तय की। इस बैठक में आगामी जिला कार्यसमिति की बैठक को लेकर तैयारियों की चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि आगामी जिला कार्यसमिति की बैठक में इस बार नगर के सभी भाजपा पार्षदों एवं वरिष्ठ पार्षदों को भी जिला कार्यसमिति की बैठक में आमंत्रित किया जा रहा है जिससे कि वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत हो सकें एवं पार्षदगण भी संगठन के कार्यक्रमों से अवगत होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें। 
आज की इस बैठक में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जिला महामंत्री शरद गौतम, उपाध्यक्षगण राकेश गुप्ता, अशोक जादौन, श्रीमती रेखा धोलाखंडी, मंत्रीगण राकेश खुरासिया, गजेंद्र राठौर, देवेंद्र पवैया, रीना सोलंकी, प्रमोद खंडेलवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष भरत दांतरे, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विनती शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष राजौरिया, मंडल के अध्यक्षगण एवं मंडल महामंत्रीगण आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमल माखीजानीएवं आभार जिला महामंत्री महेश उमरैया ने व्यक्त किया।

Share This News :