Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री ने किया गौरव दांगी का सम्मान

दतिया। जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने स्थानीय पटवारी फार्म हाउस पर आयोजित सुंदर कांड एवं भजन संध्या में भाग लिया। कार्यक्रम में दतिया के प्रसिद्व भजन गायक शुभम गोस्वामी ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया एवं भजनों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र जल उपभोक्ता संस्था सिंधवारी के अध्यक्ष गौरव दांगी को युवा अध्यक्ष बनने पर शाॅल श्रीफल से सम्मानित कर पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति, उपाध्यक्ष विनय यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना के अलावा रामशरण रूसिया, डाॅ. रामजी खरे, विपिन गोस्वामी, प्रशत ढेगुला, वरिष्ठ भापजा नेत्री सावित्री सिंह, कुमकुम रावत, सुलक्षणा गांगोटिया, सनत पुजारी आदि उपस्थित रहे।

Share This News :