Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
3 हजार करोड़ की हेरोइन

भारतीय कोस्ट गार्ड ने गुजरात में नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. कोस्ट गार्ड टीम ने एक विदेशी पोत से हेरोइन के जखीरे को बरामद किया है. पानी के रास्ते होने वाली नशे की तस्करी के खिलाफ यह अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, ईरान से आ रहा à¤µà¤¿à¤¦à¥‡à¤¶à¥€ पोत à¤¹à¥‡à¤¨à¤°à¥€ (जिसे प्रिंस-2 नाम से भी जाना जाता है) रविवार को पोरबंदर पहुंचा था. यह एक पनामा नेशनल पोत है. कोस्ट गार्ड अधिकारियों को इंटेलिजेंस इनपुट मिला कि विदेशी पोत हेनरी से हेरोइन की तस्करी की जा रही है.

इसके बाद कोस्ट गार्ड अधिकारियों ने जहाज की तलाशी ली. तलाशी के दौरान अधिकारियों को जहाज में छुपाई गई नशे की खेप बरामद हो गई. जहाज से 1500 किलो हेरोइन बरामद हुई. जहाज के कमांडर ने भी नशे की तस्करी की बात कबूल की.

 

बरामद हेरोइन की कीमत  à¤•रीब 3 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है. कोस्ट गार्ड अधिकारी नशे के खिलाफ इसे अभी तक सबसे बड़ी कार्रवाई बता रहे हैं. फिलहाल जहाज के कमांडर से पूछताछ की जा रही है. इस रैकेट से जुड़े तस्करों के बारे में उससे जानकारी जुटाई जा रही है.

Share This News :