Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
RSS के कार्यकर्ता की हत्या

केरल के त्रिवेंद्रम में एक हिस्ट्रीशीटर की अगुवाई वाले गिरोह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की शनिवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि हमले में 34 वर्षीय राजेश का बायां हाथ काट दिया गया, उसके शरीर पर धारदार हथियार से 15 वार किए गए.

घायल राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. यह हमला रात साढ़े आठ बजे के करीब श्रीकरयम में हुआ. पुलिस ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक राजेश शाखा से लौट रहा था. इस दौरान श्रीकरयम में 6 लोगों ने उसे घेर लिया. टू-व्हीलर पर सवार राजेश पर धारदार हथियार से हमले किए गए. राजेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्यवाह के पद पर था.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. राजशेखरन ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे माकपा का हाथ है. इस आरोप को वाम पार्टी के जिला नेतृत्व ने खारिज किया. प्रदेश बीजेपी प्रमुख ने कहा कि बीजेपी ने रविवार को राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है

Share This News :