Home > अपना शहर ,खास खबरे,
प्रभारी मंत्री पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर के निवास पर

ग्वालियर। प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन आज सुबह केंद्रीय मंत्री एवं सांसद नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर सुबह पहुंचे। उनके साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, अशोक पटसारिया आदि लोग थे। 
इस दौरान बिसेन ने केंद्रीय मंत्री तोमर से चर्चा करते हुए जिले की समस्त योजनाओं से अवगत कराया। प्रभारी मंत्री बिसेन लगभग एक घंटे तक मा. तोमर के निवास पर रहे। वहीं भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रभारी पंकज जोशी भी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर सौजन्य भेंट करने के लिए पहुंचे। उनके साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा सहित युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी भी साथ में थे। उन्होंने तोमर को युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

Share This News :