Home > अपना शहर ,खास खबरे,
जेसीआई मेट्रो ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को याद किया

ग्वालियर। जेसीआई मेट्रो ग्वालियर द्वारा एसएन कॉन्वेंट स्कूल सिकंदर कंपू में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा छात्र-छात्राओं के साथ भविष्य में शिक्षा को लेकर लक्ष्य निर्धारण के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 
प्रशिक्षण में मंडल अध्यक्ष कविता सोनी, जोन ट्रेनर विश्वकांत शर्मा, जेसीआई ग्वालियर मेट्रो अध्यक्ष रविप्रताप अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसएन कॉन्वेंट के संचालक पवन गोले मौजूद थे। इस अवसर पर जेसीआई मेट्रो अध्यक्ष रविप्रताप अग्रवाल ने प्रशिक्षण के उददेश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद सशक्त भारत शक्तिशाली भारत की कल्पना करते थे उसी प्रकार भारत के प्रत्येक युवा को अपने लक्ष्य निर्धारित कर समाज के लिए कार्य करना चाहिये। 
प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता जोन ट्रेनर विश्वकांत ने युवा छात्र-छात्राओं को शिक्षा एवं रोजगार की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ ही युवा छात्र-छात्रायें भविष्य में अपने लक्ष्य निर्धारण करने में किन-किन बातों का ध्यान रखें इसकी विस्तृत जानकारी दी। प्रारंभ में प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में फाउण्डर प्रेसीडेंट अनुपम तिवारी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश त्रिवेदी, प्रदीप शर्मा, शकुन अग्रवाल, हरिकृष्ण उपाध्याय, पंकज अग्निवंशी, संजय अग्रवाल, मनोज चौरसिया, देवेश अग्रवाल, सुदर्शन शर्मा, विपीन शर्मा आदि मौजूद थे।

Share This News :