Home > अपना शहर ,
नागपंचमी शुक्रवार को, मंदिर सजे

ग्वालियर। इस बार रवि और हस्त नक्षत्र में नागदेवता की पूजा होगी। शुक्रवार 28 जुलाई को नागपंचमी पर मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे, वही भण्डारों का आयोजन भी किया गया है। भक्त सुबह से ही मंदिरों में पहुंचेंगे।
नागपंचमी को देखते हुये नाग मंदिरों को झिलमिल लाईटों व फूलों से सजाया गया है। छत्री बाजार स्थित प्राचीन नागदेवता मंदिर सहित दौलतगंज, तारागंज आदि मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ेगा। इसे देखते हुये व्यापक इंतजामात किये गये है। भक्तों को लाइन से दर्शन कराने की व्यवस्था भी की गई है। सुबह से नाग मंदिरों में भक्त पहुंचकर दूध पिला व प्रसादी चढ़ाकर नागदेवता को पूजेंगे। इस दौरान कालसर्प दोष मुक्ति के लिए भी पूजन कराये जायेंगे। नागपंचमी पर मंदिरों सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा भंडारों का आयोजन भी किया जायेगा।

Share This News :