Home > अपना शहर ,खास खबरे,
पेयजल समस्या निराकरण के लिये तैयार रहें : रूपला

ग्वालियर ।  à¤—्वालियर संभाग के कमिश्नर एस एन रूपला ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री को निर्देश दिए हैं कि ग्वालियर में पर्याप्त वर्षा न होने के कारण तिघरा अभी भी खाली है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की समस्या बन सकती है। इस समस्या के निराकरण के लिये तैयारी करें। वैकल्पिक जल स्त्रोतों को ढूँढ़ें। कमिश्नर ने रोजगारमूलक योजनाओं से जुड़े अधिकारियों को पुन: आदेशित करते हुए कहा कि वे रोजगारमूलक योजनाओं में गति लायें। सितम्बर 2017 के अंत तक लक्ष्य का 50 प्रतिशत ऋण वितरण होना सुनिश्चित करें। 
उन्होंने लोक सेवा गारंटी योजना के प्रकरणों में समय-सीमा के अंदर ही निराकरण करने के निर्देश पदाभिहित अधिकारी को दिए हैं। उन्होंने कहा कि समय-सीमा के अंदर प्रकरणों का निराकरण नहीं होने पर संबंधित पदाभिहित अधिकारियों के खिलाफ प्रतिदिन 250 रूपए के हिसाब से दण्डित किया जाए या अधिकतम 5 हजार रूपए के दण्ड से दण्डित किया जाए। अगर पदाभिहित अधिकारी द्वारा पात्र व्यक्तियों को अपात्र घोषित किया जाता है। इस पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। 
कमिश्नर रूपला बुधवार को मोतीमहल के मान सभागार में संभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कमिश्नर ने बैठक में सभी अधिकारियों को सीएम हैल्पलाईन और जन-सुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्परता के साथ निराकरण करने पर जोर देते हुए कहा कि यह शिकायत एल-3, एल-4 तक नहीं पहुँच पाएँ। उन्होंने कहा कि जिस गति से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उसी गति से शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 
कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने संभाग के जिलों में खरीफ बोनी की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया कि ग्वालियर को छोड़कर शेष चारों जिलों में खरीफ बोनी की स्थिति ठीक है। ग्वालियर में पर्याप्त वर्षा न होने के कारण मात्र 30 प्रतिशत बोनी हुई है। ग्वालियर में विलम्ब से होने वाली बोनी के समय बाजरा, तिली, उड़द, मूँग जैसी फसलें लेने के निर्देश संयुक्त संचालक कृषि को दिए। कमिश्नर ने खरीफ फसल बीमा की स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में नगरीय प्रशासन, शिक्षा, हैल्थ, महिला बल विकास सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई।

Share This News :