Home > अपना शहर ,खास खबरे,
कारगिल विजय दिवस पर 527 शहीदों को किया नमन

ग्वालियर । देश की सरहद पर जान न्यौछावर करने वाले जवानों की देशभक्ति देखकर हमारे मन में भी देश की सेवा का भाव जागृत हो जाता है, लेकिन केवल सेना में रहकर ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति अपने अपने क्षेत्र में ईमानदारी व निष्ठा से कार्य कर देश की सेवा कर सकता है। यह बात बुधवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कारगिल युद्व के सभी 527 अमर शहीद जवानों सैल्यूट करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने सभी अमर शहीदों को नमन करते हुए कही। 
इस अवसर पर साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, संभागायुक्त एस एन रुपला, जिला कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार, संत कृपालसिंह महाराज, संत अच्युदानंद महाराज, ढोलीबुआ महाराज, दाताबंदी छोड के देवेन्द्र à¤¸à¤¿à¤‚ह, सेना मुख्यालय से कर्नल प्रवीण कुमार, मध्य भारत हाॅकी इंडिया के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, सभापति राकेश माहौर सहित बडी संख्या में शहरभर के नागरिकगण उपस्थित रहे।
नगर निगम ग्वालियर एवं कारगिल शहीद सरमन सिंह खेल एवं षिक्षा प्रसार संस्था के संयुक्त तत्वावधान में महाराज बाडे पर प्रातः 8 बजे कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कारगिल युद्व के सभी 527 अमर शहीद जवानों सैल्यूट करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्या में नागरिकों ने कारगिल युद्व के अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर संभागायुक्त रुपला ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि वास्तव में देश सेवा के लिए देश की सीमा पर जाकर लडना ही जरुरी नहींए बल्कि देश सेवा के लिए अपना कार्य ईमानदारी से करें। 
इस अवसर पर कलेक्टर राहुल जैन ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम मैं पहली बार देख रहा हूं। मेरा सभी शहरवासियों से अनुरोध है कि सेना के जवान तो सरहद पर दुश्मन से लडकर देशसेवा कर रहे हैं, लेकिन आम नागरिकों को समाज में फैली सामाजिक बुराईयों से लडकर ही देश की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मध्य भारत हाॅकी इंडिया के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें सैनिकों के परिवार का सम्मान कर अपने सैनिकों के हाथ मजबूत करना चाहिए।  
कर्नल प्रवीण कुमार ने कहा कि हम देश की सेवा के लिए ही सेना में भर्ती होते हैं तथा हमारा कर्तव्य है कि देश की सेवा के लिए चाहे हमें प्राण गंवाने पडे तो भी हम पीछे नहीं हटेगें। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव विहवल सिंह सेंगर ने किया। कार्यक्रम में साडा अध्यक्ष राकेश जादौन ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम और सेना के अधिकारियों के सहयोग से प्रतिवर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 
 
पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्वांजलि
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कारगिल युद्व के सभी 527 अमर शहीद जवानों सैल्यूट करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में महापौर विवेक नारायण शेजवलकरए सभापति राकेश माहौर, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, संभागायुक्त एस एन रुपला, जिला कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार, संत कृपालसिंह महाराज, संत अच्युदानंद महाराज, ढोलीबुआ महाराज, दाताबंदी छोड के देवेन्द्र जी, सेना मुख्यालय से कर्नल प्रवीण कुमार , मध्य भारत हाॅकी इंडिया के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर सहित शहर के नागरिकगणों ने पुष्पचक्र कर श्रद्वांजलि अर्पित की तथा कारगिल के शहीदों को नमन किया।
 
देशभक्ति के गीतों पर हुई सांस्कृतिक प्रस्तुति
 à¤•ारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा बैंड के साथ मार्चपास्ट किया तथा विभिन्न समूहों के बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही शहर की नन्ही बेटी मंत्रिता शर्मा ने शहीदों को नमन करते हुए वीररस से ओतप्रोत देशभक्ति पूर्ण कविता सुनाकर सभी में जोश भर दिया।

Share This News :