Home > अपना शहर ,खास खबरे,
मेयर इन काउंसिल के सदस्यों ने टाॅउन हाॅल का किया अवलोकन

ग्वालियर । महाराज बाडा स्थित टाउन हाॅल के संचालन एवं संधारण को लेकर स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे विकास कार्यों एवं कार्यवाही को लेकर आज मेयर इन काउंसिल के सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता, धर्मेन्द्र राणा एवं धर्मेन्द्र  à¤—ुडडू तोमर ने स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती विदिशा मुखर्जी के साथ टाउन हाॅल का अवलोकन किया तथा किए जा रहे कार्यों को देखा निर्देश दिए कि टाॅउन हाॅल का संचालन शीघ्र प्रारंभ हो जिससे इसका लाभ आमजनता को मिल सके।
 à¤Ÿà¤¾à¥…उन हाॅल के अवलोकन के दौरान मेयर इन काउंसिल के सदस्यगणों द्वारा टाउन हाॅल के प्रवेश द्वारा एवं सिटिंग हाॅल इत्यादि को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही टाॅउन हाॅल के संचालन एवं जनता के लिए शीघ्र प्रारंभ करने को लेकर की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। जिस पर सीईओ श्रीमती विदिशा मुखर्जी द्वारा बताया गया कि टाउन हाॅल के संचालन एवं संधारण का कार्य ऐजेन्सी को देने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत टेन्डर कर दिए गए हैं, जो शीघ्र ही खुलेगें। स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती मुखर्जी ने बताया कि टाउन हाॅल का संचालन आर्ट एवं कल्चरल व सांस्कृतिक कार्यों के लिए ही किया जाएगा इसी के लिए टेन्डर किए गए हैं।
 à¤¨à¤¿à¤°à¥€à¤•्षण के दौरान मेयर इन कांउसिल की सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता ने कहा कि टाॅउन हाॅल को हैरिटेज लुक पर विकसित किए जाए तथा अभी तक टाॅउन हाॅल में जितने बडे लोगों ने अपनी प्रस्तुति दी है उनकी जानकारी पेंटिंग इत्यादि लगाई जाएं। इसके साथ ही यह भी सुझाव दिए कि आम जनता की सुविधा के लिए टाॅउन हाॅल में दो कैफेटेरिया बनाए जाएं जिसमें एक अंदर तथा एक छत पर खुले में कैफेटेरिया बनाया जाए जहां से पूरे बाडे का लुक दिखता है। मेयर इन काउंसिल के सदस्यगणों ने टाॅउन हाॅल के विकास के लिए किए गए विभिन्न विकास कार्यों को देखा तथा कार्यों के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही अधूरे पडे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं स्टेज का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश सीईओ स्मार्ट सिटी को दिए।

Share This News :