Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
27 ज्रुलाई से आमरण अनशन पर बैठेंगी मेधा पाटकर

भोपाल। à¤¨à¤°à¥à¤®à¤¦à¤¾ बचाओ आंदोलन की प्रमुख मेधा पाटकर ने सरदार सरोवर बांध प्रभावितों को लेकर भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पाटकर ने आरोप लगाया कि दोनों सरकारें नियम और कानून की अनदेखी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुनर्वास कार्य पूरा नहीं हुआ और सरकार ने शिफ्टिंग की तैयारी शुरू कर दी है। पाटकर ने प्रभावितों को हक दिलाने 27 जुलाई से बड़वानी जिले में नर्मदा किनारे आमरण अनशन का ऐलान किया है। क्षेत्र में 16 अलग-अलग स्थानों पर पहले से अनशन चल रहा है।सरदार सरोवर डूब प्रभावितों के लिए सरकारी इंतजामों को नाकाफी बताते हुए मेधा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुजरात की शरण में चले गए हैं। इसलिए वे प्रभावितों से न बात करना चाहते हैं और न ही उनकी व्यथा सुनना चाहते हैं।विधायक रंजना बघेल के साथ प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने गया था। सीएम ने बात सुनी, लेकिन अपने मन की कर रहे हैं। क्षेत्र में पुलिस लाकर खड़ी कर दी है। वह लोगों को जबरिया हटाने की मॉकड्रिल कर रही है। बंदूकें लहराकर दहशत पैदा की जा रही है। सरकार हिंसा का रास्ता अपनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को 16 अगस्त को 32 साल पूरे हो रहे हैं। इसे ऐसे ही नहीं जाने देंगे।पाटकर ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के 8 फरवरी के फैसले को आधार बनाकर प्रभावितों को 31 जुलाई तक शिफ्ट करने की कोशिश कर रही है। जबकि कोर्ट ने शर्तों के साथ काम बढ़ाने को कहा था। जिसके मुताबिक सरकार को प्रभावितों के पुनर्वास का पूरा इंतजाम करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। टीनशेड बनाकर छोड़ दिए हैं और 40 हजार आबादी को उनमें शिफ्ट होने को कहा जा रहा है। जो उनमें शिफ्ट नहीं होना चाहते, उन्हें किराए के मकान लेने का कह दिया है।

Share This News :