Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
राहुल गांधी की जगदलपुर में सभा से पहले ही सियासत

रायपुर। à¤•ांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जगदलपुर में आमसभा पर जिला प्रशासन और पुलिस ने रोक लगा दी है। कांग्रेस विधायक दल के नेता टीएस सिंहदेव का यह आरोप है, जबकि जगदलपुर कलेक्टर धनंजय देवांगन का कहना है कि अभी तक उनके पास राहुल गांधी का अधिकारिक दौरा कार्यक्रम ही नहीं पहुंचा है तो रोक का सवाल ही नहीं उठता।पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता सिंहदेव, डॉ. चरणदास महंत, धनेंद्र साहू समेत कुछ एससी वर्ग के नेता इसी माह दिल्ली गए थे, तब बघेल और सिंहदेव ने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आने की अपील की थी।सिंहदेव के मुताबिक राहुल गांधी 28 जुलाई की शाम को विशेष विमान से सीधे जगदलपुर पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अगले दिन जगदलपुर में ही उनकी आमसभा कराने की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन सिंहदेव का कहना है कि जिला प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है, क्योंकि जगदलपुर में इन दिनों नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण का मुद्दा गरमाया हुआ है।28 जुलाई को कर्मचारी संगठन यहां रैली भी निकाल रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन राहुल गांधी की आमसभा को संवेदनशील मान रहा है। ऐसी स्थिति में सिंहदेव का कहना है कि पार्टी ने राहुल गांधी की कहीं और सभा कराने का विचार शुरू कर दिया है।

Share This News :