Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
रेलवे ने लॉन्च की सारथी ऐप, एक साथ बुक हो जाएंगे ट्रेन और फ्लाइट टिकट

आप चाहे ट्रेन से यात्रा करना चाहते हों या फिर फ्लाइट से, टिकट बुक कराने के लिए अब आपको अलग-अलग ऐप की मदद नहीं लेनी होगी। रेलवे ने एक नई सारथी ऐप लॉन्च कर दी है जिससे यात्री फ्लाइट और ट्रेन दोनों के लिए टिकट बुक करवा सकेंगे।ऐप के जरिए यात्री एक ही प्लेटफॉर्म से टिकट बुकिंग, इन्क्वारी, ट्रेन में सफाई, फ्लाइट टिकट बुक और खाना ऑर्डर जैसे सभी काम कर पाएंगे। इस नए ऐप में महिला सुरक्षा, शिकायत सुविधा और सुधार के लिए सुझाव जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

Share This News :