Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आंधी से 20 मिनट थमी रहीं रोप-वे ट्रॉलियां, सांसें अटकीं

देवास। à¤°à¥‹à¤ª-वे सेटेकरी पर जाकर माता के दर्शन करने जाने वाले कुछ दर्शनार्थियों को उस समय खतरे का सामना करना पड़ा जब अचानक से उनकी ट्रॉली रूक गई। बीच में रूकी ट्रॉली करीब 20 मिनट तक हवा में झुलती रही। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे नीचे उतारा गया। कारण यह था कि अचानक से तेज आंधी चलने लगी थी। इससे रोप-वे अपने आप बंद हो गया और ट्रॉलियां रास्ते में ही अटकी रही।हरियाली अमावस का पर्व और छुट्टी का दिन होने से रविवार को रोप-वे से टेकरी पर पहुंचने वालों की संख्या रोज से अधिक थी। बादलों व रिमझिम फुहारों के कारण मौसम भी सुहाना था। बेस टर्मिनल से शाम करीब 5 बजे तीन ट्रॉलियां रवाना हुई, उधर अपर टर्मिनल से भी 3 ट्रॉलियां नीचे आने के लिए चलीं। तभी अचानक से तेज आंधी चलने लगी। इससे ऑटोमेटिक सिस्टम होने से रोप-वे बंद हो गया और सभी ट्रॉलियां जिस जगह थी वहीं रूक गई। इससे उनके बैठे दर्शनार्थियों की धड़कनें बढ़ गई।हवा के कारण ट्रॉलियां भी जोर-जोर से हिल रही थी। ट्रॉलियां हवा में करीब 20 मिनट तक वैसी ही लटकी रही। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे नीचे उतारा गया और दर्शनार्थियों की जान में जान आई। आंधी के कारण बंद हुआ रोप-वे शाम 6.09 बजे चालू किया गया। लेकिन बाद में नए लोगों को टिकट नहीं दिए गए, जो टिकट ले चुके थे उन्हें ही टेकरी तक पहुंचाया गया।

Share This News :