Homeदेश विदेश ,खास खबरे,
कांग्रेस का EAM पर हमला, कहा- इराक में गायब 39 भारतीयों पर सुषमा ने बोला झूठ

इराक में गायब 39 भारतीयों के बारे में à¤¸à¤¿à¤¯à¤¾à¤¸à¥€ गलियारे में हलचल मचा दी है. कांग्रेस ने इस रिपोर्ट को आधार बनाकर विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को विदेशमंत्री सुषमा स्वराज पर देश को भ्रमित करने का आरोप लगाया. बाजवा का कहना है कि पिछले तीन साल से इराक में गायब 39 भारतीय मोसुल के जेल में बंद थे और आईएसआईएस ने उस जेल को तबाह कर दिया है.

बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि गायब भारतीय इराक की किसी जेल में बंद हो सकते हैं. इसके बाद इंडिया टुडे की टीम ने गायब भारतीयों की खोज में मोसुल का दौरा किया, लेकिन उनके जीवित होने के कोई संकेत नहीं मिले.

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि  à¤µà¤¿à¤¦à¥‡à¤¶à¤®à¤‚त्री सुषमा स्वराज झूठ बोल रही हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के लोगों से झूठ बोलने और 39 भारतीयों के परिवार की भावनाओं से खेलने के लिए विदेशमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहे हैं.

विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि जिस दिन इराक के प्रधानमंत्री ने मोसुल के आईएस के कब्जे से आजाद होने की घोषणा की, उन्होंने विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह इरबिल जाने को कहा, ताकि गुमशुदा भारतीयों के बारे में पता लगाया जा सके. सूत्रों के मुताबिक वीके सिंह ने कहा कि गायब भारतीयों के बाडुश की जेल में होने की संभावना है,

Share This News :