Home > अपना शहर ,खास खबरे,
रोगी कल्याण समिति की बैठक में अनेक सुझावों पर चर्चा

ग्वालियर । लक्ष्मीगंज प्रसूती गृह की रोगी कल्याण समिति की बैठक आज समिति की पदेन अध्यक्ष एवं मेयर इन काउंसिल की सदस्य खुशबू गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रसूती गृह की व्यवस्थाओं, आवश्यक संसाधनों एवं आगामी योजनाओं तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं एवं दवाओं की उपलब्धता को लेकर संबंधित चिकित्सकों से चर्चा की तथा व्यस्थाओं से संबंधित आवश्यक सुझाव भी दिए। 
गौरतलब है कि वर्तमान में लक्ष्मीगंज प्रसूती गृह का भवन जर्जर घोषित होने के कारण उक्त भवन में रेनोवेशन का कार्य चल रहा है, जिसके चलते प्रसूति गृह कोटेश्वर रोड बहोडापुर स्थित संत कृपालंिसह आश्रम के पास संचालित है। इसको लेकर समिति अध्यक्ष खुशबू गुप्ता ने प्रभारी चिकित्सक से जानकारी प्राप्त की कि लक्ष्मीगंज से काफी दूरी पर यह अस्पताल संचालित होने से महिला मरीजों को अत्याधिक पेरशानी हो रही है तो लक्ष्मीगंज वाले भवन का कार्य कब तक पूर्ण हो जाएगा तथा पुनः उसी भवन में अस्पताल संचालित होगा, जिससे महिला मरीजों की समस्या दूर हो सके। इसको लेकर प्रभारी चिकित्सक द्वारा जानकारी प्रदान की गई।
बैठक में समिति अध्यक्ष द्वारा अस्पताल में जननी सुरक्षा को लेकर आने वाले प्रकरणों को लेकर भी जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए। इसके साथ ही बैठक में वर्ष 2017-18 के लिए आवश्यक व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें अस्पताल का फर्नीचर सही कराने, 20 से 25 हजार पर्चियां छपवाने एवं अस्पताल में एक इन्वर्टर लगवाने के लिए 50 हजार रुपए की अग्रिम स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में समिति के डा. आशा मिश्रा, डॉ चतुर्वेदी, डॉ कुशवाह सहित विजय श्रीवास्तव सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This News :