Home > अपना शहर ,
लूट के आरोपी पकड़े, माल भी बरामद

ग्वालियर। हजीरा पुलिस ने लूट के आरोपियों को पकड़कर दाखिल-ए-हवालात किया है। साथ ही उनसे माल भी बरामद कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी लड़कें नाबालिग है।
यहां बता दे कि बीते रोज हजीरा इलाके में बाइक सवार तीन युवकों ने मोनिका लाल का बैग लूट लिया था। वारदात को अंजाम देने वाले काली रंग की बाइक पर सवार थे। पुलिस को बाइक का रंग व युवकों का हुलिया पता था। पुलिस ने जब पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग लड़के हैं। पुलिस ने गदाईपुरा में जाकर श्रीनिवास तिवारी के घर से उसके बेटे दीपक और मनीष को राउंड अप कर लिया। पूछताछ में उन्होंने वारदात कबूल कर ली। साथ ही अपने साथी बृजेश जोशी का नाम भी बताया। खास बात यह है कि आरोपी को वारदात के वक्त एक चश्मदीद ने पहचान लिया था। उसने दीपक को बताया कि जिस महिला का तुमने बैग लूटा वह रो रही थी। इससे वह पिघल गए। उन्होंने बैग में रखे दस्तावेज युवक को सौंप दिए और महिला तक पहुंचा दिए। पुलिस ने यह हरकत नजर में ले ली। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों ने पहली बार वारदात को अंजाम दिया था।

Share This News :