Home > अपना शहर ,खास खबरे,
मार्क हॉस्पिटल को बंद करने की साजिश बर्दाश्त नही: मितेन्द्र सिंह

ग्वालियर। पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवं मीतेन्द्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में आज कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने संभागीय आयुक्त एस.एन. रूपला से भेंट कर कहा कि गोला का मंदिर स्थित मार्क हॉस्पिटल को बंद करने की साजिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जायेगी। 
मितेन्द्र सिंह ने संभागीय आयुक्त से कहा कि कैलाशवासी माधवराव सिंधिया द्वारा अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के संकल्प को लेकर भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय राजीव गाँधी के कर कमलों द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोती लाल बोरा के शासन काल में गोले के मंदिर पर 1000 बिस्तर वाले होस्पिटल की आधारशिला राखी गयी थी । जिसका लक्ष्य ग्वालियर, भिंड, मुरेना एवम अंचल के नागरिकों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कराना था । लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार गोले का मंदिर में 1000 बिस्तर के हॉस्पिटल की भूमि को खुर्द बुर्द करने के लिए अन्य योजनाओं के नाम पर जो प्रयास कर रही है उससे उक्त हॉस्पिटल के निर्माण होने की सभी संभावनाएं समाप्त हो जाएँगी  à¤à¤µà¤® इस अंचल के लगभग 50 लाख नागरिकों को स्वस्थ्य सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा । 
2011 से अपने जीवन के अंतिम समय तक शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. दर्शन सिंह  à¤¨à¥‡ जिला संभाग एवम प्रदेश स्तर पर इस 1000 बिस्तर वाले अस्पताल के निर्माण के लिए पूर्ण प्रयास किये और इसीलिए गोले का मंदिर की इस भूमि पर केवल अस्पताल के निर्माण का प्रकरण ही चलता रहाए लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार इस महत्वपूर्ण हॉस्पिटल की योजना को अनदेखा करते हुए इसकी भूमि को हड़प करना चाहती है । अगर शासन को एसी कोई योजना लानी है तो इस हॉस्पिटल के आसपास शासकीय भूमि पर निर्माण कार्य किया जा सकता है, लेकिन इस हॉस्पिटल के साथ छेड़छाड़ न की जाए, 1000 बिस्तर के हॉस्पिटल की जगह पर न्यूट्रीशन सेण्टर खोलना न्यायोचित नहीं है । हॉस्पिटल ऐसी जगह पर खोला जाता है जहाँ पर जनता आसानी से पहुँच सके जबकि न्यूट्रीशन ट्रेनिंग सेण्टर दिनारपुर या किसी अन्य जगह खोला जा सकता है।
उक्त ज़मीन पर 10000 बिस्तर का हॉस्पिटल आने से जय आरोग्य हॉस्पिटल पर मरीजों का दबाव कम होगा व  à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‡à¤‚ उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा दिलाने में मदद मिलेगी द्यइस क्षेत्र को एक बड़े हॉस्पिटल की अत्यंत आवश्यकता है जिससे इस क्षेत्र की जनता को सामान्य जांच व् मेडिकल फैसिलिटी के लिए जय आरोग्य तक का लम्बा सफर नहीं करना पड़ेगा द्यउक्त ज़मीन में 1000 बिस्तर का हॉस्पिटल आने से क्षेत्र की जनता को रोज़गार आने से प्रत्यक्ष व् अप्रत्यक्ष रूप से 10000 लोगों को रोज़गार मिलेगा । उक्त ज़मीन में 1000 बिस्तर का हॉस्पिटल आने से शहर के बाहरी क्षेत्र में आय के श्रोत बढ़ेंगे जिस से ग्वालियर शहर के अन्दर जनता का दबाव कम होगा । अगर उपरोक्त बिन्दुओं में दर्शाए गए तथ्यों पर संभागीय प्रशासन ने इस 1000 बिस्तर वाले हॉस्पिटल की भूमि को खुर्द बुर्द करने की कार्यवाही को रोकने की कोशिश नहीं की तो कांग्रेस कार्यकर्ता धरना ए प्रदर्शन एवम ग्वालियर बंद करने के लिए बाध्य होंगे ।
इस मौके पर प्रदेश सचिव उदयवीर सिंह, आशीष प्रताप राठौर, लतीफ खान मल्लू, कमलेश कौरव, ऊदल सिंह, रमेश पाल, सुनील श्रीवास (पप्पू), ऊदल सिंह, आनंद शर्मा, श्रीमती श्याम कुमार व्यास, चतुर्भुज धनौलिया, एमहादेव अपौरिया, बंटी बघेल, कुलदीप कौरव, पंकज शर्मा, विनोदी जैन, छाउलाल यादव, शंकर गाबरा, प्रभुदयाल जौहरे, एदलवीर बोहरे, राधे परिहार, ऋचा रोहिरा, पंकज शर्मा, प्रदीप यादव, गीता बासढे, राजेश भदौरिया, विनोद जैन, डॉक्टर एम हुसैन, रामनरेश परमार, जसवंत शेजवार, दिनेश जैन, मुनेंद्र यादव, जितेंद्र कंसाना, माटू यादव, किरण खेरवार, राजेश जाटव, अमन पारीक, मुकेश गुर्जर, प्रीत तोमर सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This News :