Home > अपना शहर ,खास खबरे,
कचरे से बनेगी बिजली, कंपनी ने दिया प्रजेन्टेशन

ग्वालियर । शहर में कचरा एकत्र कर उससे बिजली बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। जिसका प्रजेन्टेशन आज संबंधित संस्था द्वारा बालभवन में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, निगमायुक्त विनोद शर्मा, मेयर इन काउंसिल के सदस्य सतीश बोहरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, धर्मेन्द्र राणा, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, केशव सिंह गुर्जर के समक्ष दिया गया।
नोडल अधिकारी श्रीकांत कांटे ने जानकारी देते हुए बताया कि ठोस अपषिष्ठ प्रबंधन योजना के संबंध में मैं ईकोग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड गुडगांव द्वारा आज मंगलवार को टीएलसी बाल भवन में मेयर इन काउंसिल के सदस्यों के समक्ष योजना का विस्तृत विवरण एवं योजना की अद्यतन स्थिति का प्रेजेन्टेशन दिया गया। कंपनी द्वारा उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया कि जन निजी भागीदारी के तहत 600 टन कचरे से 10 मेगावाट विद्युत उत्पादन का प्लांट लगाने का अनुबंध कियाग या है। कंपनी द्वारा भविष्य की आवश्यकता के दृष्टिगत 15 मेगावाट का प्लांट लगाया जायेगा। कंपनी द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण ई रिक्शा एवं टाटा टिपर वाहन से एकत्र किया जाकर चिन्हित किए गए 60 स्थानों पर कवर्ड ट्रांसफर स्टेशन में कचरा कॉम्पेक्ट कर लैंडफिल साइट पर प्रोसेसिंग के लिए भेजा जायेगा। 
इस कचरे से कम्पोस्ट भी बहुत ही कम मात्रा में प्राप्त होगी। इस परियोजना की लागत लगभग 254 करोड है। लगभग 60 स्थान अंडरग्राउंड बिन्स के लिए चिन्हित किए गए हैं। कंपनी के द्वारा इस माह के अंत तक वर्किंग डीपीआर प्रस्तुत कर दी जावेगी। डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य कंपनी द्वारा दिसम्बर 2017 तक प्रारंभ करने का प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया गया। योजना के क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग के लिए एक प्रथम ऐजेन्सी को भी नियुक्त किया जा रहा है। डोर टू डोर संग्रहण कार्य का सुचारु रुप से संचालन होने के पश्चात ही नागरिकों से न्यूनतम उपभोक्ता रशि जो परिषद द्वारा तय की जायेगी।

Share This News :