Home > अपना शहर ,खास खबरे,
आवासों के निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करें: महापौर

ग्वालियर । नगर निगम ग्वालियर राजीव गाँधी आवास योजना (रे) और एकीकृत आवास एवं गंदी बस्ती विकास कार्यक्रम (आईएचएसडीपी) योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों का कार्य एक माह में पूर्ण करें। आवास स्थल पर पेयजल, बिजली, सीवर, सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण करने के साथ ही वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य भी किया जाए। उक्त निर्देश महापौर विवेक नारायण शेजवलकर और नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने मंगलवार को महलगाँव पहाड़ी पर बनाए जा रहे राजीव गाँधी आवास योजना और सागरताल पर बनाए जा रहे आईएचएसडीपी योजना के आवासों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिए। 
महापौर शेजवलकर ने अधिकारियों से कहा है कि योजनाओं के तहत जिन आवासों का कार्य पूर्ण हो गया है, उनके आवंटन की कार्रवाई यथाशीघ्र की जाए। आवंटन से पूर्व मकानों की रंगाई-पुताई, नंबरिंग करने के साथ ही हरियाली के लिये वृक्षारोपण का कार्य भी किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आवासों के पहुँच मार्ग के निर्माण का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। महलगाँव पहाड़ी पर बनाए गए राजीव गाँधी आवास योजना के तहत 680 आवासों का निर्माण 55 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है। इसी योजना के तहत कांतिनगर में 102 मकान निर्माण का कार्य किया जा रहा है। आईएचएसडीपी योजना के तहत सागरताल पर ए और बी ब्लॉक में मकान निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ए-ब्लॉक में 448 मकानों का कार्य 15 करोड़ रूपए की लागत से पूर्ण कर लिया गया है। बी-ब्लॉक में 576 मकानों का कार्य 18 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है। 
नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महलगांव पहाड़ी पर बनाए गए आवासों में पेयजल की लाईन डालने का कार्य 15 दिन में पूर्ण कर लिया जाए। इसके साथ ही विद्युत मण्डल से संपर्क कर विद्युत लाईन डालने का कार्य भी 15 दिन में पूर्ण कर लिया जाए। श्री शर्मा ने आवासों तक पहुँचने के लिये पहुँच मार्ग का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सागरताल स्थित आवासों के निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ए-ब्लॉक में 448 आवासों का कार्य पूर्ण हो चुका है। इनके आवंटन की कार्रवाई शीघ्र की जाए। आवंटन के पूर्व सभी आवासों में रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया है कि आवासों के लिये पहुँच मार्ग दोनों ओर से बनाने का कार्य किया जाए। बी-ब्लॉक के निर्माण का कार्य भी निर्धारित समय-सीमा में ठेकेदार पूर्ण करें। 
नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चयनित हितग्राहियों को बैंक लोन कराने के लिये आवास निर्माण स्थल पर ही बैंकर्स के साथ निगम के अधिकारी शिविर का आयोजन कर हितग्राहियों का ऋण कराने का कार्य करें। नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देशित किया है कि सभी आवास निर्माण स्थल पर वृहद वृक्षारोपण के कार्य को हाथ में लिया जाए। सागरताल आवास निर्माण परिसर में एकत्र कचरे का निष्पादन तत्काल करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही भविष्य में परिसिर में कचरा न एकत्र हो यह सुनिश्चित करने को कहा गया। 
 
अन्नपूर्णा गृह निर्माण कॉलोनी के सड़क का कार्य शीध्र होगा प्रारंभ
महापौर विवेक नारायण शेजवलकर एवं नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने भ्रमण के दौरान महलगांव में अन्नपूर्णा गृह निर्माण कॉलोनी का भी अवलोकन किया। कॉलोनी तक के लिये प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य यथाशीघ्र कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही कॉलोनी के रास्ते में बमूर के पेड़ और गाजर घास को हटवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने अधीक्षण यंत्री लोक स्वासथ्य यांत्रिकी आर एल एस मौर्य को निर्देशित किया कि अमृत योजना के तहत शहर में इन स्थानों पर पानी की टंकी का निर्माण किया जाना है। उन स्थलों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के सदस्य धर्मेन्द्र राणा, पूर्व पार्षद मेहताब  à¤•ंषााना, अधीक्षण यंत्री पीएचई आर एल एस मौर्य, अधीक्षक यंत्री जनकार्य प्रदीप चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री प्रेम पचौरी, उपायुक्तएपीएस भदौरिया, क्लस्टर अधिकारी सतेन्द्र यादव, संबंधित क्षेत्राधिकारी अमित गुप्ता, महेन्द्र अग्रवाल, मनीष यादव, यशवंत मैकले सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share This News :