Home > अपना शहर ,खास खबरे,
समस्यायें गिनाने जनसुनवाई में पहुंचे पूर्व विधायक प्रघुम्न

ग्वालियर। शहर की जनता को पीने के लिए गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है जिसके कारण शहर में बीमारियां फैल रही है। सीवर लाइने चौक पड़ी है, नालो में कचरा भरा पड़ा है कारणवश सीवरेज सड़कों पर फैल रहा है, आम जनता गंदगी व बदबू से परेशान हो रही है, सफाई के लिए कर्मचारी नहीं है, शहर की मेन सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है जिसके कारण सड़क दुर्घटनायें व चोरियों की वारदाते बढ़ रही है, सिविल अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर विगत तीन वर्षों से बंद पड़ा हुआ है इन समस्याओं की ओर मंगलवार को पूर्व विधायक प्रघुम्न सिंह तोमर ने जन सुनवाई में कलेक्टर राहुल जैन का ध्यानाकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि इसके कारण आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाये।

Share This News :