Home > अपना शहर ,खास खबरे,
मालवा के क्षत्रप कैलाश विजयवर्गीय की भुटटा पार्टी हुई

अपने मालवा के क्षत्रप कैलाश विजयवर्गीय ने आज अपने भोपाल स्थित बंगले बी-10 में भुटटा पार्टी दी। भुटटा पार्टी उनकी हर बारिश के मौसम में फिक्स है। जिसमें वह अपने खास मित्रों, पत्रकार मित्रों व राजनैतिक हस्तियों को बुलाते है। आज भोपाल में उनके बंगले पर जमघट था।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने भोपाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज अपने निवास पर भुटटा पार्टी का आयोजन किया। हंसमुख और बेहद मिलनसार कैलाश जी की भुटटा पार्टी में सारे विधायक, सांसद, मंत्री, पूर्व मंत्री व पार्टी के सभी राज्य पदाधिकारी पहुंचे। कैलाश जी सबसे खुलकर मिले और बतियायें भी।
उन्होंने भुटटा पार्टी के लिये स्पेशल खानसामा भी बुलवाया था। जिसमे भुटटे का किश, भुटटे का हलवा, मसाला भुटटा, भुटटे की चाट व उबले भुटटे के दर्जनों व्यंजनों को परोसा। कैलाश जी की भुटटा पार्टी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने भोपाल पहुंचे सभी विधायक व मंत्री भी थे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर भी पहुंचे और जमकर हंसी ठिठोली भी की।

Share This News :