Home > अपना शहर ,खास खबरे,
नारायण सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त करने मंत्री पवैया पहुँचे

ग्वालियर। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने शनिवार को विधायक नारायण सिंह कुशवाह के घर पहुंचकर उनके अनुज देवीलाल कुशवाह के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। पवैया ने उत्तरप्रदेश में दुर्घटना में घायल हुए गुप्ता परिवार के सदस्यों का हाल-चाल जानने घासमण्डी भी पहुँचे। उन्होंने वरिष्ठ पार्षद श्री मनमोहन पाठक के घर पहुँचकर उनकी माताश्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

Share This News :